बाइक चोर गिरोह का सरगना गिरफ्तार
बोकरो थर्मल (बेरमो) : बोकारो सहित गिरिडीह एवं धनबाद जिले के कई थाना क्षेत्रों में बाइक च
बोकरो थर्मल (बेरमो) : बोकारो सहित गिरिडीह एवं धनबाद जिले के कई थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी की घटनाओं में संलिप्त बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना को पुलिस ने बोकारो थर्मल स्थित नुरीनगर से गिरफ्तार किया है। बोकारो थर्मल पहुंची निमियाघाट पुलिस को यह सफलता मिली, जिसमें नुरीनगर निवासी बाइक चोर गिरोह का मुख्य सरगना मुसरफुल अंसारी को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई। निमियाघाट थाना की पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित मुसरफुल अंसारी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की 19 बाइक को भी जब्त करने में सफलता पाई है। बरामद सभी बाइक धनबाद एवं गिरिडीह जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चुराई गई थी।
गिरिडीह एसपी सुरेंद्र झा के निर्देशानुसार निमियाघाट थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार सहित पुलिस बल के जवान बोकारो थर्मल थाना पहुंचे तथा बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर परमेश्वर लियांगी के सहयोग सरगना को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित मुसरफुल ने बाइक चोरी के इस धंधे में शामिल 8 अन्य अपराधियों के भी नाम बताए हैं, जिन्हें दबोचने के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है।