Move to Jagran APP

सेहत व भूमि का दुश्मन है प्लास्टिक

संवाद सहयोगी सुरही (बेरमो) नावाडीह प्रखंड के पोखरिया ग्राम में गुरुवार को आजादी के अमृ

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Oct 2021 06:03 PM (IST)Updated: Thu, 21 Oct 2021 06:03 PM (IST)
सेहत व भूमि का दुश्मन है प्लास्टिक
सेहत व भूमि का दुश्मन है प्लास्टिक

संवाद सहयोगी, सुरही (बेरमो) : नावाडीह प्रखंड के पोखरिया ग्राम में गुरुवार को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में महिलाओं ने प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलाया। ग्रामीणों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। यह अभियान यहां नेहरू युवा केंद्र की स्वयंसेविका सरिता कुमारी की देखरेख में चलाया गया, जिसमें पोखरिया पंचायत की निवर्तमान मुखिया टुनिया देवी ने भी भाग लिया। महिलाओं ने पूरे गांव में घूम-घूमकर जहां-तहां पड़े प्लास्टिक व पालीथिन को संग्रह किया।

loksabha election banner

निवर्तमान मुखिया टुनिया देवी ने ग्रामीणों से कहा कि प्लास्टिक से वातावरण दूषित होता और जमीन की उर्वरा शक्ति कम हो जाती है। स्वयंसेवक सरिता कुमारी ने कहा कि प्लास्टिक का इस्तेमाल तो लोग कर रहे हैं, लेकिन उसके दुष्प्रभाव से अनजान हैं। प्लास्टिक के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले रसायन अत्यधिक विषाक्त होते हैं, जिससे यह भूमि प्रदूषित होने से पेड़-पौधों के साथ ही फसलों की उपज भी प्रभावित होता है। इसके निरंतर इस्तेमाल से कैंसर, जन्मजात दिव्यांगता, रोग प्रतिरोधक क्षमता का ह्रास आदि होते हैं। घनश्याम गंझू, सविता देवी, गुलाबी देवी, घनश्याम महतो, भुनेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.