किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जरूरत
कसमार प्रखंड के दांतू पंचायत के हंसलता स्थित विद्यालय परिसर में बनो किसान संगठन की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 800 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए।
संवाद सहयोगी, कसमार: कसमार प्रखंड के दांतू पंचायत के हंसलता स्थित विद्यालय परिसर में बनो किसान संगठन की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 800 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि आज के किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जरूरत है, तभी किसान आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अधिक से अधिक पेड़-पौधा लगाने पर बल दिया। कहा, पर्यावरण का संरक्षण सबसे बड़ी समस्या है। इसकी रक्षा के लिए सभी को आगे आना होगा। मौके पर समाजसेविका कौशल्या देवी, कृषि शिक्षक डॉ आलोक कुमार, संस्था के प्रसनजीत कुमार, वकील महतो, शेखर शरदेंदु, समीर कुमार, चंद्रशेखर नायक, फिरोज आलम, मुकेश महतो, मंतोष कुमार, अमन इंदवार, प्रिया प्रियंका टुडू, बलदेव रजवार, प्रवीण कुमार, दिनेश गंझू आदि उपस्थित थे।