शारीरिक शोषण के विरोध पर नौकरी से निकाला
चंदनकियारी चंदनकियारी थाने की पुलिस चास तारानगर निवासी अशोक कुमार अग्रवाल के खिलाफ दुष्
By JagranEdited By: Published: Thu, 13 Aug 2020 05:46 PM (IST)Updated: Thu, 13 Aug 2020 05:46 PM (IST)
चंदनकियारी : चंदनकियारी थाने की पुलिस चास तारानगर निवासी अशोक कुमार अग्रवाल के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप की प्राथमिकी दर्ज की है। चंदनकियारी के एक गांव की रहने वाली महिला की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि आरोपित एक फार्म हाउस बनाए हुए है। वहां महिला बीते छह माह से काम कर रही थी। आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करता था। विरोध करने पर काम से निकाल दिया। कहने लगा अगर किसी को बताई तो अंजाम बुरा होगा। पुलिस लगे आरोपों की सच्चाई जानने के लिए जांच में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें