सांप के काटने से पेटरवार के युवक की
संवाद सहयोगी पेटरवार पेटरवार थाना क्षेत्र के बुढ़नगोड़ा निवासी 45 वर्षीय मनोज दिगवार की
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 11:06 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 11:06 PM (IST)
संवाद सहयोगी, पेटरवार : पेटरवार थाना क्षेत्र के बुढ़नगोड़ा निवासी 45 वर्षीय मनोज दिगवार की मौत सांप के काटने से तीसरे दिन रांची रिम्स में इलाज के दौरान हो गई। बताया जा रहा है कि बीते 2 नवंबर को मनोज अपने घर के पीछे बाड़ी में घास काट रहा था, इस बीच किसी जहरीले सांप ने काट लिया। तत्काल, स्वजन पेटरवार सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने मनोज को गोमिया ऑयल के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। गोमिया में चिकित्सकों ने मनोज की हालत गंभीर देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत गुरुवार की दोपहर हो गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें