राज्यपाल से मिले पूर्व मंत्री माधवलाल
संस तेनुघाट (बेरमो) झारखंड की महामहिम राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू से बुधवार को गोमिया विधा
संस, तेनुघाट (बेरमो) :
झारखंड की महामहिम राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू से बुधवार को गोमिया विधानसभा सहित झारखंड की कई समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री माधवलाल सिंह मिले।
माधवलाल सिंह ने पूरे राज्य के दिव्यांग, वृद्धा व्यवस्था एवं विधवा पेंशन पाने योग्य लाभुकों को पेंशन से वंचित किये जा रहे सरकार के प्रयास पर रोक लगाने हेतु मांग पत्र सौंपा। गोमिया नगर परिषद के गठन पर रोक, पारा शिक्षक, आंगनबाड़ी सेविका सहायिका के स्थायीकरण, सम्मानजनक वेतनमान एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित अन्य पर ध्यानआकृष्ट कराते हुए मांग पत्र दिया। राज्यपाल ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए तमाम मांगों पर जल्द ही उचित कदम उठाने का भरोसा दिया है। मौके पर अजय सिंह, आकाश कुमार, अंकुश भंडारी, गुलशरीफ अंसारी, रामलखन प्रसाद, महादेव महतो सहित अन्य उपस्थित थे।