Move to Jagran APP

हादसे का सबब बनी फुसरो की पुरानी फैक्ट्रियां

फुसरो (बेरमो) : चास हादसे के बाद भी पुरानी फैक्ट्रियों पर कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक ग

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Nov 2017 06:31 PM (IST)Updated: Sat, 25 Nov 2017 06:31 PM (IST)
हादसे का सबब बनी फुसरो की पुरानी फैक्ट्रियां
हादसे का सबब बनी फुसरो की पुरानी फैक्ट्रियां

फुसरो (बेरमो) : चास हादसे के बाद भी पुरानी फैक्ट्रियों पर कार्रवाई को लेकर प्रशासनिक गंभीर नहीं दिख रहा है। चास में लोहा कटर मिल की दीवार ढहने से इसी सप्ताह बीते मंगलवार को एक महिला सहित स्कूली छात्रा की मौत हो गई थी। इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से जर्जर फैक्ट्रियों की पड़ताल शुरू नहीं किए जाने की बात कही जा रही थी। फुसरो में घनी आबादी के बीच करीब आधा दर्जन टायर रिसोल फैक्ट्रियां है। चार वर्ष पहले यहां बॉयलर में विस्फोट के बाद प्रशासन हरकत में आया था। पुरानी फैक्ट्रियों के संचालन पर कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में निराशा है।

loksabha election banner

फुसरो के लोगों का कहना है कि फैक्ट्री से निकलने वाले विषैला धुआं पूरे वायुमंडल को प्रदूषित कर रहा है। रबर गलाने के दौरान चिमनी से उड़ते धुएं से आसपास कुछ दिखाई भी नहीं पड़ता है। लोगों के स्वास्थ्य की कीमत पर इन फैक्ट्रियों का संचालन किया जा रहा है।

वर्जन

चास की घटना के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच पड़ताल की कार्रवाई तेज की गई है। विभाग को फुसरो में ऐसी किसी अवैध फैक्ट्री के संचालित होने की शिकायत नहीं मिली है। मीडिया से इसकी जानकारी मिल रही है। प्रशासनिक टीम के साथ फुसरो की उक्त फैक्ट्रियों की जांच पड़ताल की जाएगी। कागजात नहीं मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

- वीरेंद्र ¨सह मुंडा, कारखाना निरीक्षक, बोकारो-बेरमो


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.