नौ पंचायतों को मिलेगी बिजली समस्या से मुक्ति
जासं बेरमो नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कंजकिरो में 33 केवीए के नवनिर्मित विद्युत सबस्ट
जासं, बेरमो : नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कंजकिरो में 33 केवीए के नवनिर्मित विद्युत सबस्टेशन का उद्घाटन शुक्रवार को झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने किया। उन्होंने कहा कि अब ऊपरघाट की सभी नौ पंचायतों के लोगों को फुल वोल्टेज में बिजली मिलेगी। वर्षों से भरपूर बिजली को तरस रही यहां की जनता की अब यह परेशानी दूर हो गई है। ऊपरघाट के विकास के लिए शिक्षा, सड़क, बिजली आदि मूलभूत सुविधाएं वे उपलब्ध करा रहे हैं। बोकारो थर्मल से नेरकी मोड़ तक फोरलेन सड़क निर्माण कराने की स्वीकृति मिल गई है। कम जल्द ही शुरू कराया जाएगा। मौके पर झामुमो के नावाडीह प्रखंड अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद महतो, मुखिया भेखलाल महतो, योगेंद्र कुमार रंजन, सुखमति देवी, गणेश सोरेन, पंसस जगरनाथ महतो, गुरुप्रसाद पटेल, कुलदीप महतो, प्यारेलाल महतो, भाजपा नेता मोतीलाल महतो, डेगलाल महतो, खिरोधर महतो, विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी आदि उपस्थित थे।