Move to Jagran APP

जारंगडीह परियोजना कार्यालय पर प्रदर्शन

संस, कथारा (बेरमो) : मजदूरों से ंसंबंधित विभिन्न समस्याओं के समर्थन में हिन्द मजदूर किसान

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Sep 2018 07:19 PM (IST)Updated: Tue, 11 Sep 2018 07:19 PM (IST)
जारंगडीह परियोजना कार्यालय पर प्रदर्शन
जारंगडीह परियोजना कार्यालय पर प्रदर्शन

संस, कथारा (बेरमो) : मजदूरों से ंसंबंधित विभिन्न समस्याओं के समर्थन में हिन्द मजदूर किसान पंचायत की जारंगडीह शाखा के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने जारंगडीह परियोजना कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जारंगडीह प्रबंधन को मांगपत्र सौंपकर मजदूर समस्याओं को शीघ्र निपटाने की मांग की गई। इसके पहले जारंगडीह के ढोरी माता तीर्थालय मैदान से रैली निकाली गई, जो पूरी जारंगडीह परियोजना, रेलवे साइ¨डग, फिल्टर हाउस होते हुए जारंगडीह परियोजना कार्यालय पहुंची। जहां परियोजना कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन के महासचिव इंद्रदेव महतो ने कहा कि मजदूरों की समस्या पर सीसीएल प्रबंधन गंभीर नहीं है। मजदूर कार्यालय का चक्कर काटकर वे परेशान हैं। लेकिन प्रबंधकीय लापरवाही के कारण समस्या के निदान में विलंब हो रहा है। जारंगडीह ही नहीं कथारा प्रक्षेत्र की तमाम परियोजनाओं के मजदूरों को शुद्ध पेयजय तक नहीं मिल रहा है। श्रमिक पानी, बिजली, आवास तथा चिकित्सा जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे है। क्षेत्रीय सचिव इम्तियाज खान, शाखा अध्यक्ष विवेक ¨सह उर्फ काली, सचिव प्रमोद कुमार, संगठन मंत्री रवि चौहान, अभिमन्यु पासवान, खीरोधर कुमार रजवार, विशाल रवानी, रवि ¨सह, सोम नायक, शिबू रवानी, गिरिधर यादव, छोटू रजक, विनोद ¨सह, विक्की बाउरी, रोहन पांडेय, मनीष पासवान आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.