बेरमो कोयलांचल में याद किए गए आजादी के महानायक
जागणर टीम बेरमो बेरमो कोयलांचल में रविवार को जंग-ए-आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचं
जागणर टीम, बेरमो : बेरमो कोयलांचल में रविवार को जंग-ए-आजादी के महानायक नेताजी सुभाषचंद्र बोस याद किए गए। उनकी 125वीं जयंती जगह-जगह पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। लोगों ने उनकी प्रतिमा व तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। वक्ताओं ने बताया कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आइसीएस की नौकरी छोड़कर तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ असहयोग आंदोलन में भाग लिया। उसके बाद आजाद हिद फौज गठन कर देश को आजाद कराने में जुट गए। उन्होंने जयहिद और तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा दिया और अपने देश भारत को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। करगली गेट में स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के महाप्रबंधक एमके राव ने माल्यार्पण किया। मौके पर बीएंडके प्रक्षेत्र के एसओपी प्रतूल कुमार एवं श्रमिक नेता गजेंद्र प्रसाद सिंह सहित केके झा, विश्वास वत्स, मनोरंजन सिंह, रमेश कुमार, एचसी महतो आदि मौजूद थे। सुभाषनगर स्थित प्रतिमा पर नगर परिषद फुसरो अध्यक्ष राकेश कुमार, कांग्रेसी नेता महेंद्र कुमार विश्वकर्मा, आबिद हुसैन, अरुण सिंह, प्रकाश गुप्ता, रीतेश सिंह, राजीव कुमार सिंह आदि माल्यार्पण किया। वहीं, फुसरो बाजार में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित जयंती समारोह में भाजयुमो नेता वैभव चौरसिया एवं वार्ड पार्षद भरत वर्मा सहित शंकर गोयल, करण कुमार, संतोष कुमार आदि उपस्थित थे।
--
नवयुवक संघ ने नेताजी को किया याद : झारखंड क्रांतिकारी नवयुवक संघ के ढोरी स्टाफ क्वार्टर स्थित कार्यालय में नेताजी की जयंती मनाई गई। संघ के अध्यक्ष भोली सिंह ने कहा कि 26 जनवरी को संघ की ओर से यहां रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। फुसरो के अपना बाजार स्थित युवा व्यवसायी संघ के प्रधान कार्यालय में नेताजी की जयंती मनाते हुए संघ पदाधिकारियों व व्यवसायियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मौके पर संघ के अध्यक्ष आर उनेश, कोषाध्यक्ष राकेश मालाकार, संरक्षक मो. कलाम, विजय सिंह, विनोद चौरसिया आदि थे। करगली बाजार में नेताजी सुभाष सेवा संघ की ओर से नेताजी की 125वीं जयंती के साथ ही संघ का 12वां स्थापना दिवस मनाया गया। संघ के संस्थापक आशुतोष कुमार सिंह व सदस्यों ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। मौके पर भाजपा नेत्री अर्चना सिंह व भाजपा नेता कृष्ण कुमार सहित सुनील शर्मा, परेश दोशी, बलराम सिंह, चंद्रशेखर बर्णवाल आदि उपस्थित थे। गोमिया प्रखंड के होसिर स्थित सुभाष चौक में आजाद हिद फौज संघर्ष समिति की ओर से नेताजी की 125वीं जयंती मनाई गई। यहां समिति के अध्यक्ष उमेश राम एवं सचिव सुरेंद्र प्रसाद यादव सहित बसंत राम, मोहन प्रसाद ठाकुर, मनोज प्रसाद आदि मौजूद थे।