Move to Jagran APP

आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू

बोकारो : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सेक्टर चार स्थित प्रधान कार्यालय में जिला अध्यक्ष मंजूर अंसार

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 05:39 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 05:39 PM (IST)
आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू
आधुनिक भारत के निर्माता थे पंडित नेहरू

बोकारो : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सेक्टर चार स्थित प्रधान कार्यालय में जिला अध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कांग्रेसियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि पंडित नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था। इसी कारण उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आधुनिक भारत के निर्माता थे। नेहरू ने देश में विकास की नींव रखी। कल कारखाने विकासशील देश की नींव विश्व के मानचित्र पर सबसे ऊपर पहुंचाया। जिले के विभिन्न संगठनों द्वारा भी पंडित नेहरू को याद किया गया। मौके पर मनोज कुमार, अशोक कुमार, एबी राय, जवाहरलाल महथा, विमल कृष्ण चौबे, उमेश गुप्ता, सिकंदर अंसारी, सगीर अंसारी, जमील अख्तर, राधेश्याम दुबे, आशा देवी, लालमोहन लायक, उमर अली, जियाउल अंसारी, जितेंद्र कुमार, शराफत अंसारी, प्रेम पासवान सहित अन्य लोग शामिल थे।

loksabha election banner

---------------------

चास में याद किए गए नेहरू :

चास महावीर चौक पर कांग्रेस नेता मनोज राय एवं जुबिल अहमद के नेतृत्व में पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में नेहरू जी के आदर्शो को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। मौके पर अमर स्वर्णकार, इस्तियाक अहमद, जितेंद्र रजक, नैयर अफजल, जितु स्वर्णकार आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.