नम आंखों ने भारती ¨सह को दी अंतिम विदाई
बोकारो : बोकारो के पूर्व विधायक समरेश ¨सह की पत्नी भारती ¨सह के निधन पर शोक संवेदना
बोकारो : बोकारो के पूर्व विधायक समरेश ¨सह की पत्नी भारती ¨सह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले लोगों की भीड़ उनके सेक्टर-4 स्थित आवास पर उमड़ पड़ी। लोगों ने स्व. भारती ¨सह का अंतिम दर्शन किया और शोकाकुल परिवार का ढांढस बंधाया। आवास से शवयात्रा चंदनकियारी प्रखंड स्थित पैतृक गांव चंदनकियारी के देवलटांड़ की ओर निकली। जहां गवई नदी किनारे उनका अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि बड़े पुत्र राणा ने दी।
शोक व्यक्त करने वालों में सूबे के मंत्री सह स्थानीय विधायक अमर कुमार बाउरी, विधायक बिरंची नारायण, बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो, बीजीएच के निदेशक डॉ. एके ¨सह, डॉ. केएन ठाकुर, बीएसएल महाप्रबंधक पीआर बालासुब्रमण्यम समेत विभिन्न दल व यूनियन नेताओं में निर्मल ¨सह, मनोज कुमार, एनके राय, मुमताज अली, अरुण ¨सह, रोहित लाल ¨सह, त्रिलोकी ¨सह, संजय कुमार, राजनाथ राय, कमलेश राय, बीके चौधरी, राजेंद्र ¨सह, राजेश्वर ¨सह, के वर्मा, मंटू यादव, संतोष रजवार, जयदेव राय, असित महथा, संजय ¨सह, मनोहर दुबे, आशुतोष महतो, लोकेश कुमार महतो, परीक्षित महथा, गोराचांद महतो, विष्णु चरण महतो, पंचानन महतो, कालीपद महथा, नंदलाल महतो, जयदेव दुबे, विश्वनाथ महतो, अर्जुन महतो, योगेश्वर महतो, हजारी महतो आदि शामिल है। इधर घुनपोका साहित्य पत्रिका के दिलीप बैराग्य, जयंतो मल्लिक, संदीप, पंकज, मनीष द्वारिका, तपन आदि भी शोक व्यक्त किया है।
बता दें कि भारती ¨सह लंबे समय से बीमार थीं। रविवार की रात करीब नौ बजे इलाज के दौरान उनके आवास में ही उनकी मौत हो गई। आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने भी भारती ¨सह के निधन पर शोक व्यक्त किया है।