मंत्री ने पदक विजेता तीरंदाजों को किया सम्मानित
पर्यटन कला-संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार की ओर से चाईबासा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 पदक जीत कर बोकारो का नाम रोशन किया।
जागरण संवाददाता, बोकारो: पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार की ओर से चाईबासा पुलिस लाइन मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय विद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रशिक्षण केंद्र के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 पदक जीत कर बोकारो का नाम रोशन किया। मंत्री अमर कुमार बाउरी ने मंगलवार को पदक विजेता तीरंदाज अन्नु सिंह, किरण प्रभा महतो, गुड्डू कुमारी, हेमंत कुमारी, संजना कुमारी, खुशबू कुमारी, रौनक परवीन, संगीता कुमारी, अनुश्री डे, पूनम कुमारी, गोल्डी मिश्रा, प्रेम प्रमाणिक के अलावा प्रशिक्षक करण कुमार कर्मकार, महेन्द्र करमाली व टीम मैनेजर प्रतिभा कुमारी को सम्मानित किया। खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। मंत्री ने कहा कि चंदनकियारी में खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड सरकार की ओर से संचालित विशिष्ट प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ बहुत जल्द होगा। यहां के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।