चुनाव की तैयारी में जुटें कार्यकर्ता
जैनामोड़ : झाविमो जरीडीह प्रखंड कमेटी की बैठक प्रजापति धर्मशाला में प्रखंड अध्यक्ष वरूण रजव
जैनामोड़ : झाविमो जरीडीह प्रखंड कमेटी की बैठक प्रजापति धर्मशाला में प्रखंड अध्यक्ष वरूण रजवार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रखंड के सत्रह पंचायतों के लिए पंचायत प्रभारियों का चयन किया गया। मौके पर पार्टी के केंद्रीय सचिव सह जिला प्रभारी सरोज ¨सह ने कहा की 2019 में होनेवाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर एक-एक कार्यकर्ता पाटी सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी संदेश को जन-जन तक पहुंचाए और पंचायत स्तर पर संगठन को मजबूत करें।
प्रखंड प्रभारी सहदेव साव ने कहा कि कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों को निर्वहन तन-मन से करें तथा वर्तमान सरकार की नाकामियों को बताते हुए बाबूलाल मरांडी के 28 माह के कार्यकाल का वर्णन करें। जिला महासचिव जयनारायण मरांडी, केंद्रीय सदस्य रामलाल सोरेन, खाड़ेराम मुर्मू, त्रिलोचन मरांडी, ज्योतिलाल सोरेन, जगदीश केवट, जगतराम हेम्ब्रम, प्रकाश हेम्ब्रम, मुन्ना महतो, महेश्वर महतो, प्रमोद महतो, संजय रजवार, सुधीर साव, सुखदेव दास आदि थे।