Move to Jagran APP

2014 में ससुर हारे थे, इस बार मौसा

जागरण संवाददाता बोकारो नामांकन दाखिल करने के बाद महागठबंधन के दलों की सभा बोकारो म

By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 09:37 PM (IST)Updated: Sun, 21 Apr 2019 06:33 AM (IST)
2014 में ससुर हारे थे, इस बार मौसा

जागरण संवाददाता, बोकारो : नामांकन दाखिल करने के बाद महागठबंधन के दलों की सभा बोकारो में हुई। सभा में झामुमो प्रत्याशी विधायक जगरनाथ महतो ने सुदेश महतो पर हमला बोला। कहा कि झारखंड को किसी ने बर्बाद किया है तो वह सुदेश महतो हैं। 2014 में गिरिडीह से ससुर की जमानत जब्त हुई थी, इस बार मौसाजी की जमानत जब्त होगी। इसके बाद देखना है आजसू पार्टी किसे चुनाव मैदान में उतारती है। कहा कि महागठबंधन मजबूती के साथ चुनाव लड़ रहा है।

loksabha election banner

सभा में पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह ने कहा कि इस बार गिरिडीह से जगरनाथ महतो की जीत पक्की है। झारखंड विकास मोर्चा के डॉ. सबा अहमद ने कहा कि महागठबंधन इंटैक्ट है। इस बार न तो केंद्र में मोदी आएंगे और न ही प्रदेश में भाजपा आएगी। पूर्व मंत्री कांग्रेस नेता जलेश्वर महतो, पूर्व मंत्री मथुरा महतो, सिल्ली के पूर्व विधायक अमित महतो, गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, रामगढ़ की कांग्रेस नेत्री ममता देवी, झामुमो जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी, झाविमो के सुरेंद्र राज, झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य, विनोद पांडेय, संतोष रजवार, मंटू यादव सहित कई नेता शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.