सपा ने डॉ अभय यादव घोषित किया मेयर प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी बोकारो कमेटी की बैठक बुधवार को चास चेकपोस्ट कार्यालय में युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभय यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बोकारो व चास की समस्याओं पर चर्चा की गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 07:54 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 07:54 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बोकारो: समाजवादी पार्टी बोकारो कमेटी की बैठक बुधवार को चास चेकपोस्ट कार्यालय में युवा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अभय यादव की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान बोकारो व चास की समस्याओं पर चर्चा की गई। अभय को चास नगर निगम के चुनाव में मेयर प्रत्याशी घोषित किया गया। मौके पर प्रदेश महासचिव मुमताज अली, जिलाध्यक्ष प्रमोद राम ने संयुक्त रूप से कहा कि पार्टी निगम में भ्रष्टाचार व मेयर की मनमानी को रोकने का काम करेगी। मौके पर अंजली सोरेन, आनंद यादव, दुर्गा यादव, पूनम देवी, सुनिता कुमार, अरविद कुमार, शिबू कुमार, परमानंद मिश्रा, मुन्ना कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें