Move to Jagran APP

देश में आज दो विचारधाराओं के बीच चल रहा संघर्ष

भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला की ओर से बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को अधिवेशन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Feb 2020 08:10 PM (IST)Updated: Mon, 24 Feb 2020 06:20 AM (IST)
देश में आज दो विचारधाराओं के बीच चल रहा संघर्ष

जागरण संवाददाता, बोकारो: भारतीय मजदूर संघ बोकारो जिला की ओर से बालीडीह इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार को अधिवेशन का आयोजन किया गया। यूनियन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री सह पूर्वाचल प्रभारी सुरेश प्रसाद सिन्हा ने कहा कि मजदूर हित में संघर्ष जारी रहेगा। आज देश में दो विचारधारा के बीच संघर्ष चल रहा है। एक तरह राष्ट्रवादी शक्तियां हैं तो दूसरी ओर देश को टुकड़े-टुकड़े करने वाले संगठन हैं। इसलिए देश के मजदूरों को इसे समझने की आवश्यकता है।

loksabha election banner

प्रदेश महामंत्री बिदेश्वरी प्रसाद ने कहा कि वर्तमान सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण मजदूर वर्ग असुरक्षित महसूस कर रहा है। आने वाले दिनों में मजदूरों के हितों की रक्षा को लेकर आंदोलन तेज किया जाएगा। स्टील फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा राय ने कहा कि यूनियन राष्ट्र निर्माण में लगा है। यह राष्ट्र, उद्योग व मजदूर हित के सिद्धांत पर चल रहा है।

इस दौरान बोकारो जिला संगठन का चुनाव किया गया, जिसमें संरक्षक अनुग्रह नारायण सिंह, अध्यक्ष आनंद लाल महतो, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, गायत्री देवी, एसए हैदर, जिला मंत्री रामपद महतो, सह मंत्री किरण देवी, जितेंद्र तिवारी, संगठन मंत्री संतन मिश्रा, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार एवं सदस्य अंबिका प्रसाद, तारकेश्वर महतो, वासुदेव महतो, नंद तिवारी, देवकी प्रह्लाद महतो व संत चौहान चयनित किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.