मनोहर पर्रिकर के निधन पर शोक व्यक्त
जागरण संवाददाता बोकारो बोकारो जिला भाजपा कार्यालय सेक्टर एक में शोकसभा हुई। भाजपा काय
जागरण संवाददाता, बोकारो : बोकारो जिला भाजपा कार्यालय सेक्टर एक में शोकसभा हुई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व रक्षामंत्री व गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, राकेश कुमार मधु, शंकर रजक, एके वर्मा, वीरभद्र सिंह, अमित सिंह, आलोक मिश्रा, अवधेश यादव, अजय सिंह, गणेश महथा, उपेन्द्र पांडेय, अशोक दास, अप्पा राव, महेन्द्र राय, विश्वंभर कुमार, अशोक महथा, श्याम सुंदर शर्मा, गोलू उपाध्याय, अनुज सिंह, लक्ष्मण प्रसाद आदि ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इधर, अपनी शोक संवेदना में बोकारो विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि वे लोकप्रिय राजनेता थे। देश के रक्षा मंत्री के रूप में भी उनका बहुमूल्य योगदान रहा है। उनके निधन से न केवल गोवा बल्कि पूरे देश के राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।