किसानों को सहारा बना महुआ
सुरही (बेरमो) लॉकडाउन में लोगों को रोगजार मिलना मुश्किल हो गया है। किसान भी परेश
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Apr 2020 05:35 PM (IST)Updated: Mon, 06 Apr 2020 05:35 PM (IST)
सुरही (बेरमो) : लॉकडाउन में लोगों को रोगजार मिलना मुश्किल हो गया है। किसान भी परेशान है। इसी बीच महुआ पेड़ से महुआ गिरना शुरू हो गया है।
नावाडीह प्रखंड कई किसान जंगलों में महुआ चुनने में लगे हुए हैं। इससे अच्छी आमदानी हो रही है। वहीं महुआ चुनने में वे शारीरिक दूरी का भी पालन कर रहे हैं।
बता दें महुआ से बने लड्डू का सेवन करने खून की कमी दूर होती है। वहीं इसका सत्तू भी काफी पौष्टिक होता है। कई लोगों इसका अचार बना कर भी सेवन करते हैं।
महुआ पेड़ से महुआ के अलावा उसके बीज से कौड़ी निकलता है। कौड़ी से तेल निकाल कर सेवन करते है। यह तेल स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद होता है। वहीं कौड़ी -खल्ली जलाकर ग्रामीण अपने को मच्छरों से भी बचाते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें