Move to Jagran APP

LIVE Coronavirus Bokaro News Update: साड़म में एक और पॉजिटिव केस मिला, अब बोकारो में कोरोना मरीजों की संख्या दस

LIVE Coronavirus Bokaro News Update बियाडा के तहत धनबाद गिरिडीह व बोकारो के 6 बड़े उद्योगों के साथ लगभग 500 से अधिक उद्योगों में काम प्रारंभ करने की अनुमति सरकार ने दी है।

By MritunjayEdited By: Published: Mon, 20 Apr 2020 09:40 AM (IST)Updated: Mon, 20 Apr 2020 05:53 PM (IST)
LIVE Coronavirus Bokaro News Update: साड़म में एक और पॉजिटिव केस मिला, अब बोकारो में कोरोना मरीजों की संख्या दस

बोकारो, जेएनएन। LIVE Coronavirus Bokaro News Update  झारखंड की राजधानी रांची के बाद कोरोना संक्रमण के लिए हॉटस्पॉट जिला बोकारो के लिए सोमवार का दिन अच्छा नहीं रहा। छह दिनों बाद सोमवार को एक नया कोरोना पॉजिटिव मामला सामने आया। गोमिया प्रखंड के साड़म गांव का एक 40 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। यह कोरोना संक्रमण से मृत वृद्ध के परिवार से जुड़ा बताया जाता है। इसी के साथ बोकारो जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या दस हो गई है। 

loksabha election banner

बोकारो जिले के दो गांव कोरोना संक्रमण से प्रभावित हैं। तेलो और साड़म। साड़म में कोरोना से एक वृद्ध की माैत हो चुकी है। साड़क का कोरोना पॉजिटिव युवक लॉकडाउन के बाद यूपी के वाराणसी से आया था। वह क्वारंटाइन पर था। सोमवार को जांच रिपोर्ट आई। रिपोर्ट पॉजिटिव है। इसकी पुष्टि बोकारो के सिविल सर्जन डॉ. एके पाठक ने की है। कोरोना पॉजिटिव युवक का इलाज बोकारो जनरल अस्पताल में चल रहा है। 

लॉकडाउन में शर्तों के साथ सरकारी दफ्तर और कुछ उद्योग-धंधे खोलने की अनुमति के बाद कुछ चहल-पहल बढ़ी है। 25 से लॉकडाउन के बाद बंद बोकारो स्थित डालमिया सीमेंट प्लांट सोमवार सुबह खुल गया। केंद्र और झारखंड सरकार के दफ्तर भी आज से खुल रहे हैं। हालांकि सरकार के कड़े निर्देशों एवं बाजार बंद होने के कारण मजदूरों  के आवागमन में होने वाली परेशानी सड़कों पर आवाजाही न के बराबर है। 

बोकारो के डालमिया सीमेंट प्लांट में सरकार के निर्देशों के आलोक में मजदूरों को प्लांट के अंदर प्रवेश की इजाजत दी गई l शारीरिक दूरी एवं स्वच्छता सहित अन्य दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए कंपनी में उत्पादन से जुड़े हुए मजदूरों को सोमावर सुबह प्रवेश कराया गया l

लॉकडाउन के दूसरे चरण में 20 अप्रैल सोमवार से बोकारो औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार के तहत धनबाद, गिरिडीह व बोकारो के 6 बड़े उद्योगों के साथ लगभग 500 से अधिक उद्योगों में काम प्रारंभ  करने की सैद्धांतिक अनुमति राज्य सरकार व जिला प्रशासन ने दे दी है। इसके लिए राज्य के उप उद्योग निदेशक राजेन्द्र प्रसाद ने 17 अप्रैल को आदेश जारी करते हुए इन उद्योग मालिकों को भारत सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए उत्पादन प्रारंभ करने का निर्देश जारी   किया था। जारी आदेश में कहा गया है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों के आलोक में शारीरिक दूरी तथा कोरोना के संक्रमण को रोकने के अन्य उपायोें के साथ उत्पादन प्रारंभ किया जा सकता है। खासकर बोकारो ,गिरिडीह और धनबाद में अधिकांश उद्योग इस्पात एवं कोयला पर आधारित है l   इनके चालू होने से हजारों मजदूरों को फिर से काम मिलने के आसार हैं l 

सरकार ने दी है इन उद्योगों के संचालन की अनुमति 

केन्द्र सरकार के गृह मंत्रालय ने कृषि, इस्पात, कोयला, बिजली ऑप्टिक फाइबर केबल, कंप्रेसर एंड कंडेंसर इकाइयां, इस्पात और फेरस एलॉय मिल, पावरलूम, पल्प और कागज इकाइयां, उर्वरक, तथा सेज एवं निर्यात से जुड़ी कंपनियों को काम की अनुमति मिली है। ट्रांसफॉर्मर एवं सर्किट व्हीकल, टेलीकॉम इक्विपमेंट व कंपोनेंट और खाद्य एवं पेय पदार्थो से जुड़े उद्योगों के संचालन की अनुमति दी है। बोकारो, गिरिडीह व धनबाद में बिजली के ट्रांसफार्मर, स्टील एलाय के कई कारखाना है। बोकारो में सुंदरम स्टील, बोकारो टिंबर, भोले एलाय सहित कई उद्योग हैं जहां 50 से 500 लोग काम करते थे। हालांकि बोकारो के चंद्रपुरा व गोमिया के उद्योग नहीं चालू किए जा सकेंगे। साथ इस क्षेत्र के कर्मियों की सेवा भी नहीं ली जा सकेगी।

  • उद्योग-दफ्तर खोलने की शर्तें
  • अपने कर्मचारियों के आवगमन की व्यवस्था करनी होगी।
  • शारीरिक दूरी का ध्यान रखना होगा।
  • सुरक्षा के सामान दस्ताना, मास्क तथा सैनिटाइजर सहित अन्य सुविधा देनी होगी।
  • औद्योगिक परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान देना होगा।
  • 30 प्रतिशत मैन पावर से ही काम लेना है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.