LIVE Bokaro Coronavirus News update: कोरोना मुक्त की राह पर बोकारो, जंग जीत चार मरीज घर लाैटने को तैयार
LIVE Bokaro Coronavirus News update बोकारो के पांच मरीज कोरोना को पराजित कर घर लाैट चुके हैं। और चार मरीजों ने भी कोरोना को पराजित कर दिया है। जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलेगी।
बोकारो, जेएनएन। LIVE Bokaro Coronavirus News update एक समय झारखंड की राजधानी रांची के बाद कोरोना के लिए सबसे चर्चित जिला बोकारो अब कोरोना फ्री होने की राह पर चल पड़ा है। यहां अब कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस नहीं है। हालांकि अब भी चार मरीज बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती हैं लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव है। उन्हें भी जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली है।
बोकारो में तब्लीगी जमात से जु़ड़ी महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अचानक कोरोना का कहर दिखा। एक-एक कर दस लोग संक्रमित पाए गए। इनमें एक की मृत्यु हो गई। इसके बाद बोकारो में कोरोना का खौफ पसर गया लेकिन मरीजों ने कोरोना को पराजित करना शुरू किया पांच मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर लाैट चुके हैं। चार मरीजों की रिपोर्ट भी निगेटिव है। वे भी जल्द ही घर लाैटेंगे। चंद्रपुरा प्रखंड से पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। बुधवार को तेलो के मरीज को बोकारो जनरल अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। शनिवार को चार मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। अब चंद्रपुरा कोरोना से मुक्त हो गया है।
बीजीएच में अब गोमिया प्रखंड के साड़म गांव के चार मरीज इलाजरत हैं। उनकी भी हालत में सुधार है। चिकित्सकों का आकलन है कि वे भी जल्द निरोग हो जाएंगे। गोमिया के पीट्स मॉडर्न स्कूल में क्वारंटाइन लोगों के लिए भी खुशी का दिन रहा। सबको घर रवाना किया गया। बीजीएच से तेलो के मरीज को विदा करने के मौके पर बोकारो के उपायुक्त मुकेश कुमार भी मौजूद थे। बोले- कोरोना के पांच मरीज का निरोग होकर घर जाना बड़ी जीत है। सबके सहयोग से बोकारो को कोरोना मुक्त जिला बना लिया जाएगा।