Move to Jagran APP

लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

करगली (बेरमो) : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को फुसरो में मुख्यमंत्री रघुवर दास का

By JagranEdited By: Published: Sat, 21 Jul 2018 10:15 AM (IST)Updated: Sat, 21 Jul 2018 10:15 AM (IST)
लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका सीएम का पुतला

करगली (बेरमो) : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को फुसरो में मुख्यमंत्री रघुवर दास का पुतला दहन किया। बेरमो प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद ¨सह, युवा कांग्रेस की विधान सभा क्षेत्रीय कमेटी के अध्यक्ष अमित ¨सह ने कहा कि रघुवर सरकार तानाशाही कर रही है। बीते 18 जुलाई को सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव किया था। यहां सरकार के इशारे पर पुलिस ने युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर बेरहमी से लाठी चार्ज की जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

loksabha election banner

भाजपा सरकार ने युवाओं की आवाज को दबाने का प्रयास किया है। लाठी चार्ज के बाद युवाओं पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उनके भविष्य से खिलवाड़ करने का काम किया जा रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल होने के बाद अब जन विरोध को पुलिस दमन से दबाना चाहती है। प्रखंड उपाध्यक्ष आबिद हुसैन ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के युवा बेरोजगारी सहित अन्य समस्याओं से परेशान है, लेकिन सरकार झूठी घोषणाएं कर युवाओं को गुमराह करने का काम कर रही है।

सरकार झूठे मुकदमों को अविलंब वापस ले अन्यथा कांग्रेस कार्यकर्ता और उग्र होकर पूरे प्रदेश में आंदोलन को विवश होंगे। मौके पर युवा कांग्रेस के जिला महासचिव आकाश कुमार, परवेज अख्तर, इंटक नेता श्यामल सरकार, महेंद्र विश्वकर्मा, बीके ¨सह, कुमार अमरजीत आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.