पानी-बिजली की कमी, बढ़ रहा अपराध
संवाद सहयोगबोकारो झारखंड में लचर कानून व्यवस्था और पानी- बिजली की घोर संकट के विरोध
संवाद सहयोग,बोकारो : झारखंड में लचर कानून व्यवस्था और पानी- बिजली की घोर संकट के विरोध में शनिवार को बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी के नेतृत्व में उपायुक्त कार्यालय के पास धरना - प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता राजेश ठाकुर कहा कि झारखंड की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। गर्मी में लोग एक बूंद पानी के लिए तरस रहे है। बिजली की आंख मिचौनी का खेल खेल रही है। आम जनों में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार अपने विकास मे मशगूल है हत्या-आत्महत्या, चोरी- डकैती आए दिन घटना घट रही है।
मंजूर अंसारी ने कहा कि झारखंड प्रदेश की हालात ठीक नहीं है। युवक रोजगार के लिए दूसरे राज्यों की ओर पलायन कर रहे है। झारखंड की जनता एक- एक बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रही है। बिजली की हालत देनी है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है ।कुआ तालाब पूरी तरह से सूखा पड़ा हुआ है, लोग गंदा पानी पीने के लिए मजबूर है। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार को झारखंड की जनता समझ चुकी है। जनता इस सरकार को बदल कर ही दम लेगी। इसके पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने चास सुभाष चोक से उपायुक्त कार्यालय तक जुलूस के शक्ल में पहुंचे और धरना -प्रदर्शन किया। जवाहरलाल महथा, डॉ परिदा सिंह, विमल कृष्ण चौबे, सुशील कुमार झा, मनोज राय, साधु शरण गोप, संजय सिंह, अमर स्वर्णकार, जितेंद्र यादव, देवाशीष मंडल, नरेंद्र प्रसाद पाठक, गोल बाबू अंसारी, बिरंची महथा, भरत रावत, जितेंद्र रजक, कालू मजूमदार , दिनेश पाल, लकी कांत, जितेन दत्ता, प्रदीप स्वर्णकार, कार्तिक मित्तल आदि उपस्थित थे।