करोड़ों रुपये बर्बाद कर मुख्यमंत्री ले रहे आशीर्वाद
झाविमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-4 गांधी चौक से कंगाल सह कलंक यात्रा निकाल काला दिवस मनाया। सिंह ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के नाम पर करोड़ों रुपए पानी में बहा चुके हैं। ऐसे में जनता उन्हें क्या आशीर्वाद देगी यह समझ से परे है।
जागरण संवाददाता, बोकारो: झाविमो के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य डॉ. प्रकाश सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-4 गांधी चौक से कंगाल सह कलंक यात्रा निकाल काला दिवस मनाया। सिंह ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री जन आशीर्वाद यात्रा के नाम पर करोड़ों रुपए पानी में बहा चुके हैं। ऐसे में जनता उन्हें क्या आशीर्वाद देगी, यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये जलापूर्ति योजना पर खर्च करने के बाद भी चास की जनता की प्यास नहीं बुझ सकी। जिन स्कूलों के कारण बोकारो को शिक्षा का हब माना जाता था, अब वह नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। युवा बेरोजगारी का तनाव झेलने को विवश हैं। योजनाओं में जमकर लूट हो रही है। सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार का असर आम जनजीवन पर पड़ रहा है। बावजूद सरकार की ध्यान इस ओर नहीं जा रहा। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सबक सिखाएगी।