Move to Jagran APP

संघर्ष यात्रा में झामुमो ने झोंकी ताकत

बोकारो : 16 फरवरी को बोकारो -चास में होनेवाली संघर्ष यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेक

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Feb 2019 08:22 PM (IST)Updated: Thu, 14 Feb 2019 08:22 PM (IST)
संघर्ष यात्रा में झामुमो ने झोंकी ताकत

बोकारो : 16 फरवरी को बोकारो -चास में होनेवाली संघर्ष यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर चास-बोकारो के झामुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शहर व गांव में जन-जागरण अभियान चलाया। संगठन अलग- अलग स्थानों पर स्वागत की तैयारी कर रहा है। इस क्रम में जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने बेरमो विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सभा की। झामुमो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव के नेतृत्व में कोड़ाडीह आदि गांवों में जन जागरण अभियान चलाया। साथ ही आम सभा की। संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि संघर्ष यात्रा के दौरान 16 फरवरी को बांसगोड़ा फुटबॉल मैदान में आम सभा में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। उन्होंने सभा में उपस्थित कार्यकर्ता व लोगों को जोश भरने का काम करेंगे। उन्होंने लोगों से संघर्ष यात्रा कार्यक्रम में शामिल लेने की अपील की। मौके पर अर्जुन ¨सह, जय ¨सह, सुशील देवी, मुनी देवी, मालती देवी आदि उपस्थित थे। दूसरी ओर चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्रों में केंद्रीय महासचिव संतोष रजवार के नेतृत्व में जन जागरण अभियान चलाया। रजवार ने लोगों से संघर्ष यात्रा कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। कहा कि संघर्ष यात्रा कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह कार्यक्रम बोकारो जिला के लिए ऐतिहासिक होगा।

loksabha election banner

मौके पर गौरी रजवार, विजय रजवार, संतोष महतो, गंभीर गोप आदि उपस्थित थे। ¨पड्राजोरा में सपन कुमार गोस्वामी की अध्यक्षता में झामुमो की बैठक हुई। संघर्ष यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्णय लिया गया। कहा कि ¨पड्राजोरा में संघर्ष यात्रा कार्यक्रम के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जोरदार स्वागत किया जाएगा। मौके लंबोदर महतो, अनिल महतो, पशुपति नाथ, सुनील कुमार गोप, श्रीपद महतो आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.