Move to Jagran APP

संघर्ष यात्रा से हेमंत ने भरा चंदनकियारी व बोकारो में हुंकार

फोटो 16 बोकारो 37 और 38 ----कहा आपका राज्य लूट रहा है, अपने लोगों को जगाने निकले

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 10:33 PM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 10:33 PM (IST)
संघर्ष यात्रा से हेमंत ने भरा चंदनकियारी व बोकारो में हुंकार

फोटो 16 बोकारो 37 और 38

loksabha election banner

----कहा आपका राज्य लूट रहा है, अपने लोगों को जगाने निकले हैं

संवाद सहयोगी

बोकारो : नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने चंदनकियारी, सोनाबाद व बांसगोड़ा की सभा में लोगों से झारखंड को बचाने के लिए साथ आने की अपील की। कहा कि प्रदेश को लूटा जा रहा है। झारखंड के रघुवर सरकार 80 प्रतिशत नौकरियां बाहरी लोगों को दे रही ,जबकि यहां के पढ़े-लिखे बेरोजगार दर-दर ठोकर खा रहा है। रघुवर दास को प्रवासी मुख्यमंत्री कहते हुए कहा कि जो व्यक्ति झारखंड राज्य अलग आंदोलन में 1 दिन भी संघर्ष नहीं किया है वैसे लोगों से झारखंड के आदिवासी-मूलवासी क्या कल्याण और उत्थान की अपेक्षा रख सकते हैं। यदि मेरी सरकार बनी तो प्राइवेट सेक्टर में भी 70 फीसदी नौकरियां मूलवासी आदिवासी के लिए आरक्षित किया जाएगा। नगेन मोड़ की सभा में केन्द्रीय महासचिव संतोष रजवार ने कहा कि इलेक्ट्रोस्टील में स्थानीय को नौकरी नहीं मिल रही है। जमीन का मुआवजा भी नहीं मिला। चंदनकियारी की हालत खराब है।

जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी ने कहा कि चार वर्ष की सरकार ने पूरे राज्य को चौपट कर दिया। भ्रष्टाचार चरम पर है। सोनाबाद में पूर्व विधायक अकलू राम महतो ने कहा कि विस्थापितों की लड़ाई लड़ते हुए इस उम्र तक पहुंच गया। बांसगोड़ की सभा में महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि हवाई अड्डा, अस्पताल, सड़क केवल कागज पर है। 19 गांवों को पंचायत में शामिल नहीं किया गया। जो हुए भी वहां विकास नहीं हो रहा है।

---------

हेमंत सोरेन का जगह-जगह स्वागत : चंदनकियारी में स्थानीय जिला परिषद सदस्य विजय रजवार ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। पिंड्राजोरा में सपन गोस्वामी, आइटीआई मोड़ में आलोक ¨सह, राकेश सिन्हा, मनीष सिन्हा, जिला सचिव जयनारायण महतो , लाल नाथ शाहदेव। सुरेशचंद्र महतो, मुक्तेश्वर महतो, निरंजन महतो, राजकपूर राय, जिप सदस्य सृष्टिधर रजवार, सोनबाद में राजेश महतो, मदन मोहन महतो, उमेश महतो, सरना स्थल में मुकेश ¨सह, कन्हैया ¨सह, महेश मुंडा, योगो पूर्ति बांसगोड़ा राजकुमार हेम्ब्रम, अजय हेम्ब्रम, नौंवी हेम्ब्रम, पूनम भारती, सृष्टि देवी, शांति सोरेन राजेश ¨सह, हरेराम पाण्डेय, पप्पू सरदार, उदय गोस्वामी, मुक्तेश्वर महतो, रामदयाल ¨सह, धीरेन महतो, लाल मोहन हेम्ब्रम, सुनील ¨सह, मनोज हेम्ब्रम, अशोक मुर्मू, अमित सोरेन, उपेन्द्र हेम्ब्रम, नंदलाल मुर्मू, पंकज जायसवाल, पंकज मरांडी, मोहन मुर्मू, प्रमुख बाबू चांद सोरेन, रिबल मरांडी, उकरीद मोड़ में मो. कलाम, मो. हसन, मो. फारूक, अब्दुल वाहिद खान, बीके चौधरी सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया।

-----------------

कहां-कहां गए हेमंत सोरेन , कौन रहा साथ

1. चंदनकियारी विधानसभा में बिरसा पुल, बोगुला मोड़, चंदनकियारी बाजार, नवडीहा, बारमसिया, दूबे कांटा चौक, साड़बौआ, आद्राकुड़ी होते हुए नगेन मोड़ पहुंचे। झारखंड के शहीदों की प्रतिमा का अनवारण किया और आमसभा को संबोधित किया। कार्यक्रम की आगुवाई केन्द्रीय महासचिव संतोष रजवार ने की।

2. बोकारो विधानसभा में पिंड्राजोरा, आइटीआई मोड़, बिनोद बिहारी स्टेडियम सोनाबाद, सरना स्थल सेक्टर 12, बांसगोड़ा फुटबॉल मैदान, कर्बला मोड़, उकरीद, बिरसा चौक नयामोड़ तथा हटिया मैदान सेक्टर 9 गए। इन कार्यक्रम की आगुवाई सपन कुमार गोस्वामी, राजेश कुमार महतो, आलोक ¨सह, महेश मुंडा, अजय हेम्ब्रम, मो. कलाम, मो. वाहिद खान, मो. सरफराज सहित अन्य ने किया।

3. बोकारो विधानसभा में सोनाबाद व बांसगोड़ा में आमसभा हुई। उकरीद में मजारशरीफ पर चादरपोशी तथा बिरसा चौक पर बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया इसके बाद हटिया मैदान में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.