Move to Jagran APP

डुमरी विस क्षेत्र झारखंड में होगा अव्वल

तेलो (बेरमो) : चंद्रपुरा प्रखंड की बंदियो पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा का मिलन समारोह उत्क्र

By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 05:49 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 05:49 PM (IST)
डुमरी विस क्षेत्र झारखंड में होगा अव्वल
डुमरी विस क्षेत्र झारखंड में होगा अव्वल

तेलो (बेरमो) : चंद्रपुरा प्रखंड की बंदियो पंचायत में झारखंड मुक्ति मोर्चा का मिलन समारोह उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में आयोजित किया गया। संचालन झामुमो प्रखंड सचिव बालमुकुंद महतो ने किया। कार्यकर्ता मिलन समारोह में विभिन्न दलों को छोड़कर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा। सभी कार्यकर्ताओं को डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा गरीबों की पार्टी है। पार्टी में कार्यकर्ता हो या विधायक सभी को समान स्थान मिलता है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र एवं राज्य में भाजपा की सरकार बनी है तब से यहां की जनता महंगाई की मार झेलने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि डुमरी विस क्षेत्र को पूरे झारखंड में अव्वल बनाने का काम किया जाएगा। मुखिया गोपाल महतो ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आ रहा है वैसे वैसे भाजपा नेताओं का सब्जबाग दिखाने का सिलसिला तेज हो रहा है। कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सुभाष महतो, केंद्रीय सचिव यदु महतो, लोकेश्वर महतो, सुनील टुडू, जगदीश महतो रामचंद्र महतो, अजमूल अंसारी, शमीद अंसारी, एनुल हक, मुमताज अंसारी, इस्लाम अंसारी, मोहम्मद अब्दुल रजाक आदि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। झामुमो में शामिल होनेवालों में जियाउल अंसारी, अरशद अंसारी, शकील अंसारी, अयूब अंसारी, मोइन अंसारी, सलमान अंसारी, अजहर अंसारी, इमरान अंसारी, पवन कुमार, सद्दाम अंसारी, मुस्लिम अंसारी, कलीम अंसारी, वकील अंसारी, समेत दर्जनों लोग थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.