Move to Jagran APP

झूठी सरकार से जनता निराश, होगा बदलाव: शिबू

झारखंड को अलग राज्य बने हुए 19 वर्ष हो चुके हैं लेकिन अब तक यहां के लोगों के जीवन में बदलाव नहीं हो सका। प्रदेश की सरकार केवल लोगों को भ्रमित कर रही है। यह झूठी सरकार है। केवल विकास का झूठा दावा किया जा रहा है। जनता में निराशा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 05:57 PM (IST)Updated: Wed, 09 Oct 2019 05:57 PM (IST)
झूठी सरकार से जनता निराश, होगा बदलाव: शिबू
झूठी सरकार से जनता निराश, होगा बदलाव: शिबू

जागरण संवाददाता, बोकारो: झारखंड को अलग राज्य बने हुए 19 वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक यहां के लोगों के जीवन में बदलाव नहीं हो सका। प्रदेश की सरकार केवल लोगों को भ्रमित कर रही है। यह झूठी सरकार है। केवल विकास का झूठा दावा किया जा रहा है। जनता में निराशा है। यह बातें झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने बुधवार को सेक्टर 1 स्थित अपने आवास में कही। पत्रकारों से बात करते हुए शिबू ने कहा कि लंबे आंदोलन के बाद झारखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाया था, लेकिन आज सरकार झारखंड की जनता का दमन कर रही है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संपदा के मालिक हमारे लोग हैं, लेकिन लाभ कॉरपोरेट घराने उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक जिदा है, तब तक झारखंड की जनता के लिए आंदोलन करते रहेंगे। प्रदेश की सरकार का अंत समय आ गया है। विधानसभा चुनाव में पूरे राज्य की जनता झामुमो की ओर देख रही है। प्रदेश में झामुमो की सरकार बनेगी। बोकारो विधानसभा से प्रत्याशी के सवाल पर शिबू ने कहा कि यह पार्टी का निर्णय होगा। कई दावेदार हैं। पार्टी की संसदीय समिति तय करेगी कि कौन कहां से चुनाव लड़ेगा। पार्टी के वरीय नेता हीरालाल गुप्ता के चुनाव लड़े जाने के दावे पर कहा कि सबकी इच्छा है। हीरालाल गुप्ता भी दावा कर सकते हैं। मौके पर शंभु यादव सहित अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.