विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड के मंत्री ने वन सुरक्षा मेले में जल, जंगल, जमीन को बताया भावी पीढ़ी की धरोहर; कलाकारों ने मोहा मन

By Rahul Sahegal Edited By: Mritunjay Pathak
Published: Sat, 10 Jan 2026 08:28 PM (IST)

Jharkhand Minister Yogendra Prasad: पेटरवार, बोकारो के चरगी घाटी में वन सुरक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता मेला आयोजित हुआ। मंत्री योगेंद्र ...और पढ़ें

वन सुरक्षा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते बंगाल के कलाकार।

वन सुरक्षा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते बंगाल के कलाकार।

जागरण संवाददाता, पेटरवार (बोकारो)। झारखंड के बोकारो जिले के पेटरवार प्रखंड के चरगी घाटी स्थित वाच टावर के समीप शनिवार को वन सुरक्षा एवं पर्यावरण जागरूकता मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने सखुआ वृक्ष की पूजा-अर्चना एवं रक्षा सूत्र बांधकर किया।

इस अवसर पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि जल, जंगल और जमीन आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि वन समितियां अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए लगातार लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रही हैं। ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक संदेश देने का कार्य करते हैं, इसके लिए समिति बधाई की पात्र है।

मंत्री ने मेला स्थल पर शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया। कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल से आए भोला नाथ एवं उनके पुत्र राजदूत महतो द्वारा झूमर गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी गई, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर डीएफओ नितेश कुमार, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, मुखिया रानी कुमारी मुर्मू, सीओ अशोक कुमार राम, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धनुलाल महतो, सदस्य राजेश महतो, सचिव बिनोद महतो, कोषाध्यक्ष उदय बेदिया सहित आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौजूद थे।