जीत के जज्बे ने दिखाई मयंक को सफलता
जागरण संवाददाता बोकारो चिन्मय विद्यालय के मयंक ने जीत के जज्बे से सफलता की राह पर कदम आग
जागरण संवाददाता, बोकारो: चिन्मय विद्यालय के मयंक ने जीत के जज्बे से सफलता की राह पर कदम आगे बढ़ाया। कठिन परिश्रम, लगन व धैर्य की बदौलत इसने जेईई मेंस की परीक्षा में 99.9887986 परसेंटाइल के साथ अखिल भारतीय स्तर पर 1205 वां स्थान हासिल किया। जनवरी माह में हुए जेईई मेंस की परीक्षा में इसने 99.6778082 परसेंटाइल हासिल किया था। चास कुंवर सिंह कालोनी निवासी मयंक के पिता प्रमोद कुमार सिंह व्यवसाय करते हैं। माता रुबी सिंह गृहिणी हैं। उसने कहा कि वह इंजीनियर बनने का सपना देखता है। इसलिए अपने सपने को सच करने के लिए कठिन परिश्रम कर रहा है। माता-पिता एवं शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में लक्ष्य हासिल करने का प्रयास कर रहा है। कहा कि समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। समय प्रबंधन व प्लानिग के हिसाब से तैयारी करना चाहिए। वाट्सएप व वीडियो गेम्स से दूरी बनाना चाहिए।