विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बंद हो गई जारंगडीह ओपेनकास्ट माइंस

By JagranEdited By:
Published: Wed, 01 Jan 2020 10:04 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2020 06:19 AM (IST)

कथारा (बेरमो) सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह परियोजना की ओपेनकास्ट माइंस प्रदूषण्

बंद हो गई जारंगडीह ओपेनकास्ट माइंस
बंद हो गई जारंगडीह ओपेनकास्ट माइंस

कथारा (बेरमो) : सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत जारंगडीह परियोजना की ओपेनकास्ट माइंस प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कंसर्न टू ऑपरेट नहीं मिलने के कारण बुधवार को बंद हो गई। उत्पादन व संप्रेषण पूर्णरूप से ठप हो गया। इस कारण माइंस के लगभग आठ सौ मजदूरों ने हाजिरी बनाकर समय बिताया। साथ ही यहां रोड सेल व रेल रैक की लदाई भी बंद हो गई। इस वजह से सीसीएल को नुकसान होना शुरू हो गया है।

श्रमिक नेता वरुण कुमार सिंह, पप्पू लाला, बालगोविद मंडल, मनोज सिंह आदि का कहना है कि सीसीएल प्रबंधन की लापरवाही के कारणआज यह स्थिति उत्पन्न हुई है। प्रबंधन ने समय पर सीटीओ के लिए प्रयास नहीं किया।

श्रमिक प्रतिनिधियों ने कहा कि जारंगडीह माइंस हमेशा उत्पादन में अव्वल रही है। लक्ष्य से अधिक कोयला उत्पादन, रैक संप्रेषण के अलावा ट्रांसपोर्टिग भी यहां की जाती रही है, लेकिन अब नए साल का आगमन होते ही खदान बंद हो जाने से मजदूरों में काफी मायूसी है।

------

वर्जन :

जारंगडीह खुली खदान सीटीओ नहीं मिलने के कारण बंद हुई है। प्रबंधन की ओर से सीटीओ के लिए प्रयास किया जा रहा है। एक-दो दिन के भीतर ही सीटीओ प्राप्त कर खदान को चालू कर दिया जाएगा।

- एमके पंजाबी, महाप्रबंधक, सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।