Move to Jagran APP

आज के दौर में तकनीक व ज्ञान का तालमेल जरूरी

चिन्मय विद्यालय के सभागार में बुधवार को इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 26 Feb 2020 08:57 PM (IST)Updated: Wed, 26 Feb 2020 08:57 PM (IST)
आज के दौर में तकनीक व ज्ञान का तालमेल जरूरी
आज के दौर में तकनीक व ज्ञान का तालमेल जरूरी

जागरण संवाददाता, बोकारो: चिन्मय विद्यालय के सभागार में बुधवार को इंडक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। विद्यालय के सचिव महेश त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष आरएन मल्लिक, प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार झा व पर्यवेक्षक कविता सिन्हा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

loksabha election banner

प्रभारी प्राचार्य अशोक कुमार झा ने कहा कि अपने बच्चों को आदर्श बनाना चाहिए। आज के समय में तकनीक व ज्ञान का तालमेल होना बहुत जरूरी है। हमें समय प्रबंधन, अनुशासन व समय पाबंद होना चाहिए। बच्चों की रुचि पर अवश्य ध्यान देना चाहिए। घर में बच्चों को एक बेहतर माहौल देना चाहिए। माता-पिता को ऐसा कोई भी कार्य नहीं करना चाहिए, जिसे वे अपने बच्चों को करते देखना नहीं चाहते।

इस दौरान प्रशस्ति प्रज्ञा, आयुषी गौतम व आदित्य सिंह ने गीता पाठ किया। विद्यार्थियों ने नृत्य व गीत प्रस्तुत किया। सुप्रिया चौधरी ने विद्यालय की गतिविधियां, विकास परिधारिया ने विद्यालय वेबसाइट व पुनीत दोषी ने अकाउंट्स के बारे में जानकारी दी। संचालन रश्मि शुक्ला व कविता सिन्हा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। मौके पर संजीव कुमार, शिवेन चक्रवर्ती, जय किशन राठौर, रूपक झा, रजनीश कुमार, रणधीर कुमार, पंचानंद शर्मा, कुमारी निशा आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.