गरीबों की सहायता के लिए आगे कदम बढ़ाएं
जागरण संवाददाता बोकारो समाजसेवी इंदु शेखर मिश्रा ने नगर के विभिन्न स्थलों पर गरीब व जरूर
By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 08:02 PM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 08:02 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बोकारो : समाजसेवी इंदु शेखर मिश्रा ने नगर के विभिन्न स्थलों पर गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की। उन्होंने गरीब लोगों को भोजन उपलब्ध कराया। कहा कि लॉकडाउन के तहत लोग घरों में हैं। गरीब व जरूरतमंद लोगों के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। दिहाड़ी मजदूर काम पर नहीं जा रहे हैं। इसलिए इन्हें भोजन व राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। गरीब लोगों की सेवा को लेकर कदम आगे बढ़ाना चाहिए। मौके पर अशोक कुमार वर्मा, राम सुमेर सिंह, संजय, नीरज कुमार, विपिन, श्याम झा, सुमित राठौर, कृष्णा कुमार, राजीव रंजन, चंचल कुमार, किशोर कुमार आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें