Move to Jagran APP

पूर्व गिरिडीह सांसद रविद्र कुमार पांडेय व बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के आरोप की हो जांच

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगे दुष्कर्म के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा के पुतला दहन का झामुमो

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 12:47 AM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 12:47 AM (IST)
पूर्व गिरिडीह सांसद रविद्र कुमार पांडेय व बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के आरोप की हो जांच

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर लगे दुष्कर्म के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा के पुतला दहन का झामुमो बोकारो जिलाध्यक्ष हीरा लाल मांझी ने पलटवार किया है। उन्होंने सेक्टर-1 स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर भाजपा ने गलत दोषारोपण कर रही है। उसकी झामुमो निदा करती है। भाजपा के आरोप में दम होता तो उस वक्त जांच क्यों नहीं कराई गई। तब महाराष्ट्र से लेकर झारखंड तक भाजपा की सरकार थी। भाजपा जानबूझ कर इस तरह के आरोप लगाकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बदनाम करना चाहती है। भाजपा नेताओं को अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। बोकारो विधायक बिरंची नारायण के अश्लील वीडियो वायरल, गिरिडीह के पूर्व सांसद रविद्र कुमार पांडेय व बाघमारा विधायक ढुलू महतो पर लगे आरोपों की जांच सीबीआइ व एसीबी से कराने की जरूरत है। तभी जाकर इन भाजपा नेताओं का कुकर्म जनता के सामने आएगा। उन्होंने कहा कि बोकारो विधायक का कारनामा लोगों से छिपा नहीं है। बोकारो महानगर अध्यक्ष मंटू यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं को डर हो गया है कि पांच साल में उन्होंने जो कुकर्म किया है। अब वर्तमान सरकार उन्हें छोड़ने नहीं जा रही है। इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मनोबल गिराने की कोशिश की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी को अपने उम्र का ख्याल रखना चाहिए। इस तरह के आरोप लगाने के पहले उन्हें रविन्द्र पाण्डेय, ढुलू महतो व बिरंची नारायण पर लगे आरोप की जांच की मांग होनी चाहिए। भाजपा की घटिया राजनीति का जवाब झारखंड की जनता ने उपचुनाव में दे दिया है। धनबाद जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बोकारो विधायक, गिरिडीह के पूर्व सांसद व बाघमारा के विधायक के आरोप की जांच 10 दिनों में करने की मांग की है। कहा कि पांच वर्षों में भाजपा नेताओं द्वारा शोषित महिलाओं को तुरंत न्याय दिलाया जाए।

loksabha election banner

----

सांसद प्रतिनिधि ने कहा सीएम को कुर्सी जाने का डर : सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं का भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर लगाया गया आरोप निराधार है। सभी के सभी सज्जन व्यक्ति हैं। झारखंड के मुख्यमंत्री पर लगे आरोप के सत्यता कि जांच को रोकने और नहीं कराने की मंशा के तहत यह आरोप झारखंड मुक्ति मोर्चा लगाने का काम कर रहा है। झामुमो को सत्ता जाने का डर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.