झुमरा पहाड़ में झूमर प्रतियोगिता
संस, ललपनिया (बेरमो) : करमा के मौके पर ललपनिया क्षेत्र की पचमो पंचायत के झुमरा पहाड़ में
संस, ललपनिया (बेरमो) : करमा के मौके पर ललपनिया क्षेत्र की पचमो पंचायत के झुमरा पहाड़ में पंचायत स्तरीय झूमर प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। प्रतियोगिता में झुमरा पहाड़ सहित इसके निकटवर्ती गांवों की डेढ़ दर्जन टीमों ने भाग लिया। सबों ने एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमाया। कार्यक्रम की शुरुआत आजसू के केंद्रीय महासचिव डॉ लंबोदर महतो ने फीता काट कर किया। उन्होंने करमा पूजा की बधाई दी। कहा कि करमा भाई बहनों के स्नेह का प्रतीक पर्व है और यह झारखंड की संस्कृति से जुड़ा है। झारखंड में पूर्वजों की ओर से ही झूमर लोककला संस्कृति विकसित थी, जो आज विलुप्त होती जा रही है। प्रतियोगिता में पचमो पंचायत सहित अन्य पंचायतों के कुल आठरह टीमों ने भाग लिया। विजेता और उपविजेता टीम को मुख्य अतिथि डॉ महतो ने सम्मानित किया। मौके पर गोमिया के प्रमुख गुलाबचंद हांसदा, समिति के संरक्षक महेश कुमार महतो, संयोजक जयप्रकाश महतो, अध्यक्ष रामविलास प्रसाद, सचिव टिमन महतो, उपाध्यक्ष दुलारचंद महतो, सह सचिव नवीन कुमार महतो, कोषाध्यक्ष मोहन लाल महतो, गुरुचरण महतो, पूर्व मुखिया तेजनारायण महतो, कंचन महतो थे। संचालन उमेश कुमार महतो ने किया।