Move to Jagran APP

विस्थापित नेता राजेंद्र महतो के सुपरवाइजर पर ताबड़तोड़ फाय¨रग

जागरण संवाददाता, बोकारो : विस्थापित नेता राजेन्द्र महतो के सुपरवाइजर कुंवर ¨सह कॉलोनी

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 08:17 PM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 08:17 PM (IST)
विस्थापित नेता राजेंद्र महतो के सुपरवाइजर पर ताबड़तोड़ फाय¨रग
विस्थापित नेता राजेंद्र महतो के सुपरवाइजर पर ताबड़तोड़ फाय¨रग

जागरण संवाददाता, बोकारो :

loksabha election banner

विस्थापित नेता राजेन्द्र महतो के सुपरवाइजर कुंवर ¨सह कॉलोनी चास निवासी राजीव कुमार यादव की कार पर बीते गुरुवार की देर रात साढ़े 11 बजे के करीब अपराधियों ने ताबड़तोड़ सात गोलियां दाग दी। कार की स्टेय¨रग पर बैठे यादव की हथेली व कमर के पास दो गोली लगी। कमर के पास गोली उन्हें छूते हुए निकल गई। उसे इलाज के लिए बोकारो जेनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना राम मंदिर से हवाई अड्डा जाने वाली सड़क पर विधायक आवास व सर्किट हाउस से दो सौ मीटर पहले एचएससीएल कॉलोनी के मुख्य गेट के पास हुई। घटना की सूचना मिलने पर तुरंत एसपी कार्तिक एस, सिटी डीएसपी अजय कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। घायल ने पुलिस को बताया कि हरला थाना इलाके के रामडीह मोड़ निवासी विस्थापित नेता के पूर्व चालक सेक्टर नौ बी स्ट्रीट 17 झोपड़ी निवासी मनोज कुमार ¨सह उर्फ मुन्ना और उसके भाई विनोद कुमार उर्फ बिट्टू ने उसे गोली मारकर घायल किया है। पूर्व चालक मनोज का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। पत्नी मनोज की प्रताड़ना से तंग आकर अपने मायके में रह रही है। मनोज को यह संदेह है कि उसकी पत्नी से उसका प्रेम प्रसंग है। इसी को लेकर उसने अपने भाई व अन्य साथियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। इधर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मौके से पांच खोखा बरामद किया।

कार रुकवाकर शुरू कर दी फाय¨रग : घायल राजीव ने पुलिस को बताया है कि वह हरला थाना इलाके के रामडीह मोड़ स्थित राजेन्द्र महतो के आवास से काम समाप्त कर गुरुवार की रात अपने कुंवर ¨सह कॉलोनी स्थित आवास के लिए दोस्त की कार संख्या जेएच 09एके-4702 से अकेले निकला था। सिटी सेंटर में कुछ काम समाप्त कर वह घर की ओर पत्थरकट्टा राम मंदिर होते हुए जा रहा था। वह कार खुद चला रहा था। विधायक आवास के पहले एचएससीएल कॉलोनी गेट के पास मुख्य सड़क पर कार के पास कुछ लड़के खड़े दिखे। यहां मौजूद लड़कों ने उसे रुकने का इशारा किया। वह रुका तो मनोज अपने हाथ में पिस्तौल लेकर पहुंचा और गोलियां चलाने लगा। मनोज का भाई भी बाइक से पहुंचा और वह भी गोलियां दागने लगा। ताबड़तोड़ हुई फाय¨रग में वह घायल हो गया और स्टेय¨रग पर गिर गया। उसे मरा समझकर सभी हमलावर मौके से भाग निकले। जब हमलावर चले गए तो उसने अपने मालिक राजेन्द्र महतो को फोन कर बुलाया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

हमलावर ने मालिक से कहा था हनुमान चाहिए या लक्ष्मण : घायल ने यह भी जानकारी दी कि घटना के पहले उसके मालिक राजेन्द्र महतो से मनोज मिला था। मालिक के पूर्व चालक मनोज ने अपने को हनुमान और उसे लक्ष्मण कहते हुए कहा कि उसे कौन चाहिए। अगर हनुमान चाहिए तो वह ¨जदा रहेगा। लक्ष्मण चाहिए तो राजीव ¨जदा रहेगा।

मनोज अपहरण के मामले में जा चुका है जेल : घायल ने बताया है कि मनोज पहले अपहरण के मामले में जेल जा चुका है। हरला व सेक्टर चार थाने में वह इस विवाद को लेकर पहले भी शिकायत कर चुका है।

--------------------

मनोज को यह संदेह था कि उसकी पत्नी से घायल राजीव का प्रेम प्रसंग है। मनोज ने अपने भाई के साथ इसी संदेह को लेकर राजीव पर गोलियां दागी हैं। पुलिस इस घटना में शामिल दोनों भाइयों के अलावा अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बहुत जल्द दोनों गिरफ्तार होंगे। इसके पहले भी राजीव व मनोज के बीच का विवाद थाने पहुंचा था।

अजय कुमार, डीएसपी, बोकारो।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.