यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bokaro News: पति-पत्नी ने मिलकर बोकारो में डेढ़ करोड़ रुपये का कर दिया झोल, क्राइम जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान!
बोकारो में लोहा-स्क्रैप के नाम पर एक करोड़ 57 लाख रुपये के गबन के आरोप में एक दंपति के खिलाफ ...और पढ़ें

HighLights
- सिटी व सेक्टर 12 थाना पुलिस ने एफआइआर कर शुरू की जांच
- स्वास्तिक इंटरप्राइजेज की ओर से 12 में कराई गई एफआइआर
जागरण संवाददाता, बोकारेा। झारखंड के बोकारो में सिटी और सेक्टर बारह थाना पुलिस ने स्क्रैप के नाम पर घोटाला करने वाले दंपती पर प्राथमिकी दर्ज की है।
थाना पुलिस ने संस्कार ट्रेडर्स के प्रोपराइटर राकेश कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी की है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि 2023 के 11 अप्रैल से 2024 के 20 जून तक इश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड को लौह स्क्रैप की बिक्री की गई।
इनकी एक और कंपनी बोकारो मेटल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर संजय कुमार राय व सरिता देवी ने भी स्क्रैप लिया। दोनों कंपनियों का उनकी 40 लाख 25 हजार 547 रुपये बकाया है।
उन्होंने बकाया रुपयों की मांग को लेकर आरोपित दंपती के पास कई बार फोन किए। शिकायतकर्ता के अनुसार दंपती से उन्होंने यह कहा कि उनके दादा की मौत हो गई है।
श्राद्ध कर्म में खर्च होना है और मार्च क्लोजिंग भी है। ऐसे में रुपये मिल जाने उन्हें सहूलियत होगी। इसपर आरोपित ने रुपये देने से इनकार कर दिया और धमकी भी दी।
सेक्टर बारह थाना पुलिस ने बारी को-ऑपरेटिव निवासी दिवाकर साव शिकायत पर इश इस्पात प्राइवेट लिमिटेड के संजय कुमार राय व उनकी पत्नी सरिता देवी के खिलाफ प्राथमिकी कराई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
शिकायतकर्ता ने बताया है कि वह स्वास्तिक इंटरप्राइजेज नामक फर्म के प्रोपराइटर हैं। वर्ष 2024 के सात जून से 26 अगस्त तक एक करोड़ 77 लाख 73 हजार 987 रुपये का स्क्रैप दिया गया। इसमें से साठ लाख रुपये मिले।
बाकी एक करोड़ 17 लाख 73 हजार 987 रुपये बकाया है। रुपये तगादा करने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। पुलिस ने इस मामले में भी लगे आरोपों की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें-
