फेस ऑफ बोकारो में युवाओं का जलवा
बेहतर प्रदर्शन की बदौलत कई युवा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन की चमक बिखेर रहे हैं।
By Edited By: Published: Mon, 03 Sep 2018 12:41 AM (IST)Updated: Tue, 04 Sep 2018 03:14 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बोकारो। चीरा चास में फेस ऑफ बोकारो के सीजन दो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि मेयर भोलू पासवान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि यहां युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। इन्हें तराशने के लिए मंच प्रदान करना चाहिए। युवा अपनी हुनर के बल पर किस्मत बदल सकते हैं। इसलिए इन्हें हुनरमंद बन कर अपने सपने को साकार करने का प्रयास करना चाहिए। विभिन्न संस्थान युवाओं की प्रतिभा को तराशने की दिशा में सकारात्मक काम कर रहे हैं।
बेहतर प्रदर्शन की बदौलत कई युवा राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन की चमक बिखेर रहे हैं। इस दौरान युवाओं ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें