कड़ी मेहनत व लगन से ही जीवन में मिलेगी सफलता
बोकारो : गुरु गो¨बद ¨सह पब्लिक स्कूल सेक्टर पांच बोकारो में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। सम्मानित
बोकारो : गुरु गो¨बद ¨सह पब्लिक स्कूल सेक्टर पांच बोकारो में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि सीआरपीएफ बोकारो के कमांडेंट अखिलेश कुमार ¨सह, उप विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा, जीजीइएस के अध्यक्ष तरसेम ¨सह, सचिव एसपी ¨सह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण मिश्रा, सदस्य जगमोहन ¨सह व गुरदीप ¨सह ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया सीआरपीएफ के कमांडेंट अखिलेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करना चाहिए। लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करना चाहिए। कड़ी मेहनत व लगन से ही जीवन में सफलता मिलेगी। बच्चों को माता-पिता व शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का लाभ उठाना चाहिए। उप जिला विकास आयुक्त रवि रंजन मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन महत्वपूर्ण होता है। इसलिए विद्यालय में पूरी लगन से ज्ञान अर्जित करना चाहिए। इसका लाभ आनेवाले दिनों में मिलेगा। जीजीईएस के अध्यक्ष तरसेम ¨सह ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में सफलता की राह दिखाई जा रही है। इन्हें आगे बढने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थी शिक्षा, खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। जीजीईएस के सचिव एसपी ¨सह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
प्राचार्य सीपी ¨सह ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की उपलब्धियों का वर्णन किया।
विद्यार्थियों ने बिखेरी सांस्कृतिक छटा
विद्यार्थियों ने नृत्य व गीत पेश कर सांस्कृतिक छटा बिखेर दी। उन्होंने लोक गीत व नृत्य के माध्यम से देश की सभ्यता व संस्कृति की झलक पेश की। इस दौरान इनकी भाव-भंगिमा देखते ही बन रही थी। विद्यार्थियों ने रोप स्की¨पग के माध्यम से भी अपने कौशल का प्रदर्शन किया। अंत में शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में बेहतरीन प्रदर्षन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन क्रांति व सुषमा एवं धन्यवाद ज्ञापन सुमन नागिया ने किया। मौके पर संत जेवियर्स स्कूल के प्राचार्य फादर साजू बास्टियन, श्री अय्यप्पा पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ.एसएस महापात्रा, जीजीपीएस चास के प्राचार्य जॉस थामस, सतीश नायर, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।