विद्यार्थियों ने बिखेरा नृत्य का जादू
बोकारो : डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य अरुण
बोकारो : डीएवी पब्लिक स्कूल सेक्टर चार में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य अरुण कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि समय के साथ शिक्षा का स्वरुप भी बदल रहा है। इसलिए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास आवश्यक है। इस दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थी सफलता की राह पर अग्रसर हैं। कहा कि संगीत जीवन का अंग है। नृत्य में पारंगत होने के लिए गुरु के सानिध्य में नियमित रूप से रियाज करना जरुरी है। विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। उन्होंने नृत्य का जादू बिखेर कर लोगों को आनंदित कर दिया। विवेकानंद की अनन्या पहले, विरजानंद हाउस के पंकज व राहुल दूसरे एवं दयानंद हाउस के आनंद तीसरे स्थान पर रहे।