विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास आवश्यक
बोकारो : श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य लता मोह
बोकारो : श्री अयप्पा पब्लिक स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य लता मोहनन ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव जारी है। इसलिए विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास आवश्यक है। इस दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। विविध प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को तराशने का काम हो रहा है। विद्यार्थियों को सफलता की राह दिखाई जा रही है। शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थी शिक्षा, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थियों ने कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अनेकता में एकता व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। ग्रुप ए में शाश्वत पाल पहले, कनिष्का गुप्ता दूसरे व परिधि उपाध्याय तीसरे स्थान पर रहे। ग्रुप बी में अदिति शर्मा पहले, आयुष कुमार दूसरे व आद्या तीसरे स्थान पर रहे। वीएस अनन्या, आलोक हेम्ब्रम, अंकुश बेसरा, दिव्या तिवारी, श्रुति घोष को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। मौके पर उप प्राचार्य राज लक्ष्मी, मोमा पाल, अनीता ¨सह, संगीता, रचना, राखी, संजू, सौम्या, रीमा, अर्चना, सोनाली, राजीव रंजन सहाय आदि उपस्थित थे।