नावाडीय में डिग्री कॉलेज के लिए स्थल चयन
नावाडीह (बेरमो) : नावाडीह में डिग्री कॉलेज के लिए स्थल चयन का काम पूरा कर लिया गया है।
नावाडीह (बेरमो) : नावाडीह में डिग्री कॉलेज के लिए स्थल चयन का काम पूरा कर लिया गया है। संबंधित एजेंसी की ओर से शनिवार को जमीन की मापी की गई। डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने बताया कि नावाडीह प्रखंड को एजुकेशन हब बनाना उनका उद्देश्य है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा। विधायक ने कहा कि पूर्व में नावाडीह में इंटर की भी पढाई नहीं होती थी। उनके प्रयास से नावाडीह में देवी महतो इंटर कॉलेज की स्थापना हुई जिसमें यहां के करीब तीन हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत है। शीघ्र ही डिग्री कॉलेज का निर्माण कर लिया जाएगा। कहा कि डुमरी के झारखंड कॉलेज में एमए तक की पढाई जल्द ही शुरू हो जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है। कहा कि अब यहां के छात्र-छात्राओं को मास्टर डिग्री के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। मौके पर देवी महतो इंटर कालेज के प्राचार्य चंद्रिका प्रसाद, झामुमो नेता लोकेश्वर महतो, भुनेश्वर महतो, भोलाराम महतो, गणेश महतो पारो, वासुदेव महतो, तारो महतो, खेमलाल महतो, डेगलाल महतो, सीपीआई के ईश्वर ठाकुर, वासुदेव शर्मा आदि थे।