Move to Jagran APP

शांति से ही मानव जाति का कल्याण संभव

बोकारो : दिल्ली पब्लिक स्कूल में विश्व शांति दिवस मनाया गया। निदेशक सह प्राचार्य डॉ.हेमलता एस म

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 07:29 PM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 07:29 PM (IST)
शांति से ही मानव जाति का कल्याण संभव

बोकारो : दिल्ली पब्लिक स्कूल में विश्व शांति दिवस मनाया गया। निदेशक सह प्राचार्य डॉ.हेमलता एस मोहन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि देश के ऋषि-मुनियों के अलावा गौतम बुद्ध व महावीर ने विश्व को शांति व सद्भाव का संदेश दिया। शांति से ही मानव जाति का कल्याण संभव है। इसलिए लोगों के मन में विश्व बंधुत्व का भाव होना चाहिए। आपसी प्रेम व सछ्वाव को बढ़ावा देना चाहिए। इस दिशा में सकारात्मक काम किया जा रहा है। विविध प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों से अवगत कराया जा रहा है। साथ ही इन्हें देश की सभ्यता व संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उप प्राचार्य पी शैलजा जयकुमार ने कहा कि विश्व शांति दिवस युद्ध की विभीषिका से बचने के लिए हमेशा शांति का मार्ग अपनाने हेतु प्रेरित करता है। बच्चों ने विश्व शांति पर अपने विचार साझा किए और मानव के अस्तित्व के लिए इसे अनिवार्य बताया। उन्होंने शांति मार्च निकाला और इसके माध्यम से लोगों को शांति का संदेश दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.