स्वामी विवेकानंद के आदर्शो को करें आत्मसात
फोटो: 12 बोकारो 5 जागरण संवाददाता, बोकारो : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बोकारो
फोटो: 12 बोकारो 5
जागरण संवाददाता, बोकारो :
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में युवा दिवस को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि बोकारो स्टील सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.एसके शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद वेदांत एवं योग को पश्चिम संस्कृति में प्रचलित करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान देना चाहते थे। वे वेदांत के आध्यात्मिक गुरु थे। उन्होंने अमेरिका के शिकागो में 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का बखान किया। भारत का वेदांत अमेरिका व यूरोप के हर देश में स्वामी जी के प्रयास से ही पहुंचा। स्वामी जी ने युवाओं को उठो, जागो और ध्येय की प्राप्ति तक रुको मत का संदेश दिया। उनके आदर्श को आत्मसात करना चाहिए। मौके पर अखिल भरतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित थे।
- आदिवासी छात्र संघ ने किया विरोध
आदिवासी छात्र संघ ने सोहराय पर कॉलेज के संचालन का विरोध किया। अध्यक्ष गो¨वद सोरेन ने कहा कि सोहराय आदिवासी समुदाय का मुख्य त्योहार है। इसलिए इस दिन कॉलेज में छुट्टी की घोषणा की गई है। इसके बावजूद कॉलेज का संचालन किया जा रहा है। इसलिए विरोध दर्ज कराया गया। बाद में प्राचार्य ने कॉलेज में छुट्टी की घोषणा की।