देश की सभ्यता व संस्कृति की विशिष्ट पहचान
जागरण संवाददाता बोकारो बोकारो पब्लिक स्कूल में हार्वेस्ट फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कै
जागरण संवाददाता, बोकारो:
बोकारो पब्लिक स्कूल में हार्वेस्ट फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कैप्टन आरसी यादव ने कहा कि भारत की सभ्यता व संस्कृति की विशिष्ट पहचान है। यह एक कृषि प्रधान देश है। जनवरी महीने में फसल कटने पर देश के विभिन्न प्रान्तों में अलग- अलग त्योहार मनाए जाते हैं। लोग आपस में खुशियां बांटते हैं। वे भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं। विविध प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को देश की सभ्यता व संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही इनकी प्रतिभा को तराशने का काम हो रहा है। लोक नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेकर विद्यार्थियों ने अपने कौशल का प्रदर्शन किया। मेधा, मीनाक्षी, पूजा, दिव्या, निकिता, आकांक्षा, श्रेया, नंदनी, प्रतीक सोरेन, नित्या, अनन्या, सुहानी सिंह, सुहानी कुमारी, अदिति आदि ने नृत्य पेश कर समां बांध दिया। मौके पर अर्चना सिंह, कुमारी नूतन, अमरजीत कौर, मीनू ओझा, कुमारी निर्मला, सरिता, रूपा दासगुप्ता, दीपाली, कोमल, अंजना, नीलम आदि उपस्थित थीं।