तबीयत बिगड़ने से दुमका निवासी रेलयात्री की मौत
बोकारो : रविवार देर रात दुमका रांची इंटरसिटी ट्रेन में दुमका निवासी 70 वर्षीय श्रीधर पंडित की मौत हो
By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jun 2018 06:33 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jun 2018 06:33 PM (IST)
बोकारो : रविवार देर रात दुमका रांची इंटरसिटी ट्रेन में दुमका निवासी 70 वर्षीय श्रीधर पंडित की मौत हो गई। उनके पुत्र राजकुमार ने बताया कि पिता की तबीयत खराब थी, उन्हें इलाज के लिए रांची मेडिका अस्पताल ले जा रहे थे। चंद्रपुरा स्टेशन के बाद तबीयत अचानक और बिगड़ने लगी। बोकारो स्टेशन पर और यात्रियों, आरपीएफ और जीआरपी ने मिलकर पिता को ट्रेन से नीचे उतारा। जीआरपी ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे चिकित्सक को दी। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव बेटे को सौंप दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें