सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखी युवाओं की प्रतिभा
संस पिड्राजोरा झारखंड फाउंडेशन केंद्र और नेहरू युवा केंद्र की ओर से चास प्रखंड के
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 08:47 PM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 08:47 PM (IST)
संस, पिड्राजोरा : झारखंड फाउंडेशन केंद्र और नेहरू युवा केंद्र की ओर से चास प्रखंड के पिड्राजोरा पंचायत सचिवालय के समक्ष जिलास्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवक-युवतियों ने एकल और सामूहिक नृत्य-गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इस दौरान आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में राखी कुमारी, मोनिका कुमारी, ब्यूटी कुमारी, एकल नृत्य में लखन सहिस, ब्यूटी कुमारी, कोयल सिंह, सामूहिक लोक नृत्य में अष्टमा कुमारी, नैना कुमारी, पिकी कुमारी ने बेहतर प्रदर्शन किया, जिन्हें संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुखिया तारा देवी, जिप सदस्य राजेश महतो, गोराचांद महतो, गौरव कुमार, किरण चंद्र मांझी, गौरव कुमार, सुनील कुमार उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें