क्रॉस कंट्री दौड़ में दौड़ा बोकारो
बोकारो : बोकारो जिला एथलेटिक संघ की ओर से पुस्तकालय मैदान सेक्टर पांच में क्रॉस कंट्री
बोकारो : बोकारो जिला एथलेटिक संघ की ओर से पुस्तकालय मैदान सेक्टर पांच में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। सम्मानित अतिथि यातायात डीएससी आनंद ज्योति ¨मज व अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक कोच आरबी साहू ने हरी झंडी दिखा कर दौड़ का शुभारंभ किया। डीएसपी आनंद ज्योति ¨मज ने कहा कि खेलकूद शारीरिक व मानसिक विकास में सहायक है। यह नवीन ऊर्जा का संचार करता है। साथ ही मन में जीत का जज्बा जगाता है। खेलकूद हार से सबक लेकर जीत की राह तलाशने के लिए प्रेरित करता है। इस क्षेत्र में करियर की असीम संभावनाएं हैं। बच्चों व युवाओं को खेलकूद में भाग लेना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक कोच आरबी साहु ने कहा कि एशियाड में भारत के एथलीट छाए रहे। कई खिलाड़ियों ने एथलेटिक्स में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीते। वे युवा खिलाड़ियों के प्रेरणा के स्त्रोत बन गए हैं। झारखंड में भी खेलकूद का बेहतर माहौल है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का लाभ उठाना चाहिए। इन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरनी चाहिए।
धावकों ने किया कौशल का प्रदर्शन
क्रॉस कंट्री दौड़ में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों एवं युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने दौड़ में भाग लेकर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। पुस्तकालय मैदान से दौड़ शुरु हुई, जो बोकारो निवास, सूर्य सरोवर होते हुए पुन: बोकारो पुस्तकालय पहुंची। दो किलोमीटर के दौड़ में धावकों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
शिवमंगल रहे अव्वल : अंडर 12 बालक वर्ग में डीवीसी बेरमो के ओम प्रकाश, बीएसीसी के विष्णु, मोहित कुमार, अंडर 12 बालिका वर्ग में बोकारो थर्मल की नीतू कुमारी, खुशी कुमारी, गुड़िया कुमारी, अंडर 14 बालक वर्ग में हामिद रजा, रिजवामुल हक, किशोर महतो, अंडर 14 बालिका वर्ग में स्नेहा कुमारी, आंचल कुमारी, खुशी कुमारी क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 16 बालक वर्ग में डीवीसी बेरमो के शिव मंगल पहले, यहीं के अजय कुमार दूसरे व एमएपीएस बेरमो के अमित कुमार मोदी तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 16 बालिका वर्ग में बीएसीसी की मनीषा कुमारी एमएपीएस बेरमो की पायल कुमारी, हॉली क्रॉस स्कूल बालीडीह की बिपासा कुमारी, अंडर 18 बालक वर्ग में हॉली क्रॉस स्कूल के रोहित महथा, कृष्णा कुमार व हॉली क्रॉस स्कूल के जयंत कुमार, अंडर 18 बालिका वर्ग में संत जेवियर्स स्कूल की डॉली कुमारी, आरवीएस की अंजली कुमारी, संत जेवियस्त्र स्कूल की अंकिता किशोर, अंडर 20 बालक वर्ग में चंद्रपुरा के राजेन्द्र कुमार, दीपक कुमार महतो, चास के शशि भूषण कुमार, अंडर 20 बालिका वर्ग में हॉली क्रॉस स्कूल की स्वाति ¨सकू, सुष्मिता ¨सह, हॉली क्रॉस की ¨पकी कुमारी एवं पुरुष वर्ग में चास के भोला कुमार ठाकुर, दया सागर व खुदिया बास्के क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। सम्मानित अतिथि जिप अध्यक्ष सुषमा देवी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन आयोजन सचिव गोपाल ठाकुर ने किया। मौके पर अशोक कुमार महतो, रियाज खान, रमेश बाबू ¨सह, चौहान महतो, गौतम पाल, शिबू प्रजापति, ज्योतिर्मयी दे, सागर, आरबी ओझा, विजय ¨मज आदि उपस्थित थे।