Move to Jagran APP

पानी सप्लाई कंपनी के कर्मी ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास

बोकारो : आरओ पानी घर-घर सप्लाई करने वाली कंपनी हेल्थड्रॉप के कर्मी किशन रजक ने चीर

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 10:33 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 10:33 PM (IST)
पानी सप्लाई कंपनी के कर्मी ने महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास

बोकारो : आरओ पानी घर-घर सप्लाई करने वाली कंपनी हेल्थड्रॉप के कर्मी किशन रजक ने चीरा चास की एक महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने इसका विरोध किया तो किशन ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। महिला का चार वर्षीय पुत्र पड़ोस में जाकर शोर मचाया तो पड़ोसी जुटने लगे। पड़ोसियों के जुटने के पहले ही युवक यहां से भाग निकलने में सफल हो गया। सूचना मिलने पर चास थाना इंचार्ज प्रमोद पाण्डेय सेक्टर वन सी निवासी किशन को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि निजी कंपनी में कार्यरत महिला का पति घर से बाहर गए हुए थे। पानी पहुंचाने किशन यहां आया और अकेली देखकर वह महिला से छेड़खानी करने लगा। विरोध पर वह इस घटना को अंजाम दिया। सूचना पर पति पहुंचे और पत्नी को इलाज के लिए बीजीएच में भर्ती कराया। पुलिस ने महिला के पति के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर किशन को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। महिला के चार वर्षीय पुत्र ने इसकी पहचान भी की। पुलिस अस्पताल में भर्ती महिला का बयान भी ली है। वर्जन:

loksabha election banner

हेल्थड्रॉप नामक पानी सप्लाई करने वाली कंपनी के कर्मी किशन ने घर में अकेली महिला को पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस आरोपी युवक को गिरफ्तार कर ली है।

प्रमोद पांडेय, थाना इंचार्ज चास।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.