कांग्रेस को मिला आदिवासियों का साथ
जागरण संवाददाता, बोकारो : जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान कार्यालय सेक्टर चार में जिलाध्यक्ष मंज
जागरण संवाददाता, बोकारो : जिला कांग्रेस कमेटी के प्रधान कार्यालय सेक्टर चार में जिलाध्यक्ष मंजूर अंसारी की अध्यक्षता में आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक सोरेन की उपस्थिति में जिला पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्ष को मंजूर अंसारी ने मनोनयन पत्र दिया। अंसारी ने कहा कि आप को बहुत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कहा कि आप लोग संगठन के कार्यों को ईमानदारी पूर्वक निर्वाहन कर कांग्रेस के हाथों को मजबूत करेंगे। सभी प्रखंड अध्यक्ष को यह निर्देश दिया कि अपने-अपने प्रखंडों में दस दिनों के अंदर प्रखंड कमेटी बना कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का प्रयास करें। आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अशोक सोरेन ने कहा कि कांग्रेस से पूरे बोकारो जिला के आदिवासी को जोड़ने का कार्य किया जाएगा। आने वाले चुनाव में जिला के सभी सीटों पर हमें बहुमत प्राप्त होगा। मौके पर सुशील झा, शकील अहमद, लालमोहन लायक, सिकंदर अंसारी, चौहान महतो, शिवराम चंद्र, नीरज हेंब्रम, रमेश हेंब्रम, होरिल हेंब्रम, कानंद हांसदा मुर्मू, लाल बाबू सोरेन, गोपी हेंब्रम, रमेश कुमार, काली चरण, चैतन हंसदा, हसनुउल्लाह अंसारी मंटू सहित अन्य लोग शामिल थे।